प्रश्न-14 अक्टूबर, 2020 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जॉन रिचर्ड रीड का निधन हो गया। उनके संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जॉन रीड ने 34 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया।
(b) रीड ने टेस्ट क्रिकेट में जुलाई, 1949 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के विरुद्ध पदार्पण किया था।
(c) अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर में उन्होंने 58 मैचों में 3628 रन बनाए।
(d) वर्ष 1959 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 14 अक्टूबर, 2020 को न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सबसे पुराने जीवित टेस्ट खिलाड़ी जॉन रिचर्ड रीड का 92 वर्ष की आयु में आकलैंड में निधन हो गया।
- रीड न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट जीत में नेतृत्व करने वाले पहले क्रिकेटर थे।
- उनकी कप्तानी में वर्ष 1956 में न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में वेस्टइंडीज को 190 रन से हराया था।
- उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया।
- रीड ने टेस्ट क्रिकेट में जुलाई, 1949 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के विरुद्ध पदार्पण किया और अपना अंतिम टेस्ट मैच जुलाई, 1965 में लीड्स में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था।
- अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर में 58 मैच खेले जिसमें उन्होंने 3428 रन बनाए।
- उनके नाम टेस्ट में 6 शतक और 22 अर्धशतक हैं।
- टेस्ट मैच में उन्होंने 85 विकेट भी लिए हैं।
- 246 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जॉन रीड ने 16128 रन बनाए और 466 विकेट लिए थे।
- 50 टेस्ट और 98 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने आईसीसी रेफरी के रूप में काम किया।
- रीड ने अपना पहला टेस्ट शतक (135 रन) वर्ष 1954 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।
- वर्ष 1959 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।
- उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने वर्ष 1962 में दक्षिण अफ्रीका को पराजित कर अपनी पहली विदेश टेस्ट जीत का दावा किया था।
- वर्ष 1962 में रीड को खेल में सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश अंपायर के एक अधिकारी के टैग से सम्मानित किया गया था।
- उन्हें वर्ष 2014 के नए वर्ष के सम्मान में न्यूजीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…