प्रश्न-14 अक्टूबर, 2020 को गुजरात सरकार ने तापी जिले के दोसवाड़ा में विश्व की सबसे बड़ी जिंक स्मेल्टर परियोजना स्थापित करने की घोषणा की। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस परियोजना हेतु गुजरात सरकार और वेदांत समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के बीच एक समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है।
(b) प्रस्तावित परियोजना की उत्पादन क्षमता 250 केटीपीए होगी।
(c) प्रस्तावित संयंत्र का पहला चरण 36 महीनों में चालू हो जाएगा।
(d) इस परियोजना की स्थापना हेतु 10000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14 अक्टूबर, 2020 को गुजरात सरकार ने तापी जिले के दोसवाड़ा (Dosawada) में विश्व की सबसे बड़ी जिंक स्मेल्टर परियोजना स्थापित करने की घोषणा की।
- इस परियोजना हेतु गुजरात सरकार और वेदांत समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (जस्ता उत्पादक) के मध्य समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- प्रस्तावित 300 केटीपीए उत्पादन क्षमता वाली यह परियोजना जनजातीय क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर प्रदान करेगी।
- प्रस्तावित संयंत्र का पहला चरण 36 महीनों (वर्ष 2022 तक) में चालू हो जाएगा।
- यह परियोजना 415 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित होगी।
- इस परियोजनांतर्गत एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
- इस परियोजना की स्थापना हेतु 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
- चरणबद्ध तरीके से 5000 से 10000 करोड़ रुपये तक का निवेश होगा।
- यह परियोजना निर्यात के माध्यम से घरेलू और वैश्विक जरूरतों को पूरा करेगी।
- इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।
- नई सुविधा गुजरात में हिंदुस्तान जिंक के लिए पहली जीरो डिस्चार्ज तकनीक के साथ स्थापित की जाएगी और विश्व में सबसे कम लागत वाली स्मेल्टरों में से एक होगी।
- हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जस्ता उत्पादक कंपनी है।
- इस कंपनी की स्थापना जनवरी, 1966 में तत्कालीन मेटल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकार में लेने के बाद एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में की गई थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
Very nice