प्रश्न-हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने आदिवासियों के लिए टैक फॉर ट्राइबल इनिशिएटिव (Tech for Tribals Initiative) का शुभारंभ किया। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है?
(i) टेक फॉर ट्राइबल कार्यक्रम आदिवासियों के समग्र विकास हेतु प्रारंभ किया गया है।
(ii) यह अपनी गतिविधियां स्वयं सहायता समूहों (SHGs) एवं वन धन केंद्रों (VDVKs) की सहायता से चलायेगा
(iii) यह मुख्यतया उद्यमिता विकास, सॉफ्ट स्किल्स एवं आई.टी (IT) आदि के लिए केंद्रीत है।
(iv) यह वन धन विकास केंद्रो के माध्यम से जनजातीय लाभार्थियों को अद्यतन प्रशिक्षण (Advanced traing) प्रदान करेगा।
निम्नलिखित कोड की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिए-
(a) केवल (i) सही है।
(b) (i) तथा (ii) दोनों सही हैं।
(c) (iii) तथा (iv) सही हैं।
(d) सभी चारों कथन सत्य हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 13 अक्टूबर, 2020 को जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ एम.एफ.पी. फेडरेशन एवं IIT कानपुर के सहयोग से टेक फॉर ट्राइबल (Tech for Tribal) इनिशिएटिव का शुभारंभ किया।
- ‘टेक फॉर ट्राइबल’ नाम से शुरू किया गया यह कार्यक्रम आदिवासियों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- यह कार्यक्रम उद्यमिता विकास, सॉफ्ट स्किल्स, सूचना-प्रौद्योगिकी (IT) एवं व्यावसायिक विकास पर केंद्रित है।
- यह अपनी गतिविधियां वन धन विकास केंद्रों (VDVKs) के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से संचालित करेगा।
- यह वन धन विकास केंद्रों के माध्यम से जनजातीय लाभार्थियों को अद्यतन स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
- ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवेलपमेंट (TRIFED) ने इस हेतु ESDP योजना के माध्यम से MSME के साथ टेक फॉर ट्राइबल प्रोग्राम प्रारंभ किया है।
- इस पहल के तहत TRIFED ने प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे IIT कानपुर, Art of Living बंगलुरू, TISS मुंबई आदि के साथ अनुबंध किए हैं।
- टेक फॉर ट्राइबल आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक अद्वितीय कार्यक्रम है।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…