अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता हैं?
(a) 16 अक्टूबर
(b) 15 अक्टूबर
(c) 13 अक्टूबर
(d) 17 अक्टूबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 अक्टूबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ (International Day for The Eradication of Poverty) मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘सभी के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने के लिए एक साथ कार्य करना’’ (Acting together to achieve Social and environmental Justice for all) है।
  • यह दिवस गरीबी में रह रहे लोगों के संघर्ष को जानने-समझने और उनकी कठिनाइयों को दूर करने के प्रयासों का मौका देता है।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 22 दिसंबर, 1992 को प्रत्येक वर्ष ‘17 अक्टूबर’ को इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वर्ष 2015 में 1.90 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन की आय के 736 मिलियन लोग अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करते थे।
  • इनके अनुसार, वर्ष 2018 में विश्व के लगभग 8 प्रतिशत श्रमिक एवं उनके परिवार प्रतिदिन 1.90 अमेरिकी डॉलर से कम प्रति व्यक्ति आय पर जीवन- यापन करते थे।
  • गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले अधिकांश लोग दो क्षेत्रों से संबंधित हैं-(i) दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/day-for-eradicating-poverty