प्रश्न-24 सितंबर, 2020 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने जनवरी, 1984 में एडिलेड में किस देश के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था?
(a) श्रीलंका
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) वेस्टइंडीज
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 24 सितंबर, 2020 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया।
- वर्तमान में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कमेंट्री टीम के साथ मुंबई में थे।
- जनवरी, 1984 में जोंस ने एडिलेड में पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था।
- जोंस ने मार्च, 1984 में क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
- उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 52 टेस्ट और 164 एकदिवसीय मैच खेले।
- 52 टेस्ट में उन्होंने 3631 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल हैं।
- उन्होंने 164 वनडे में 6068 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 46 अर्द्धशतक शामिल हैं।
- इसके अलावा 52 टेस्ट में उन्होंने 1 विकेट और 164 वनडे में 3 विकेट भी लिए थे।
- जोंस ने अंतिम टेस्ट सितंबर, 1992 में श्रीलंका के विरुद्ध और वनडे दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अप्रैल, 1994 में खेला था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://edition.cnn.com/2020/09/24/sport/dean-jones-death-australia-cricket-spt-intl/index.html