90वें ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित फिल्म

'Newton' is India's official entry to Oscars 2018

प्रश्न-हाल ही में किस फिल्म को 90वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित किया गया है?
(a) मसान
(b) न्यूटन
(c) रुस्तम
(d) नीरजा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 सितंबर, 2017 को हिंदी फिल्म ‘न्यूटन’ 90वें ऑस्कर पुरस्कार, 2018 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चयनित की गई।
  • फिल्म निर्देशक अमित मसुर्कर द्वारा निर्देशित फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
  • इस फिल्म में सुविधा विहीन नक्सली इलाके में चुनाव वोटिंग जैसे गंभीर मुद्दे को पेश किया गया है।
  • अभिनेता राजकुमार राव ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है।
  • अभी तक भारत ने सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में एक भी ऑस्कर नहीं जीता है।
  • गौरतलब है कि ‘लगान’, ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बांबे’ शीर्ष 5 में शामिल होने वाली फिल्में रही हैं।
  • प्रत्येक वर्ष भारतीय फिल्म फेडरेशन (Film Federation of India) के तहत एक जूरी सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि का चयन करती है।

संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/hindi/india-41359283
http://www.hindustantimes.com/bollywood/rajkummar-rao-s-newton-selected-as-india-s-official-entry-to-the-oscars/story-sKAJdo1dUi7GL4kQTjTfoK.html
http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/newton-is-indias-official-entry-to-oscars-2018/articleshow/60792920.cms
http://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/newton-is-indias-official-entry-for-oscars-2018/articleshow/60792664.cms