अरब सागर में नए तेल भंडार की खोज

ONGC discovers oil in Arabian Sea

प्रश्न-हाल ही में किसने अरब सागर में मुंबई हाई के पास (WO-16 क्षेत्र के समीप) पश्चिम में एक नए तेल भंडार की खोज की है?
(a) केयर्न एनर्जी
(b) ओएनजीसी
(c) वेदांता एनर्जी
(d) रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • सितंबर, 2017 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने अरब सागर में मुंबई हाई के पास (WO-16 क्षेत्र के समीप) पश्चिम में एक एक नए तेल भंडार की खोज की है।
  • एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नया तेल भंडार डब्लूओ 24-3 (WO-24-3) में खोजा गया है।
  • इस कुएं में लगभग 20 मिलियन टन तेल होने का अनुमान है।
  • उल्लेखनीय है ओएनजीसी ने मुंबई हाई में तेल उत्पादन शुरू करने के लगभग 50 वर्ष बाद यह खोज की है।
  • इससे कंपनी को मौजूदा अनुमान की तुलना में लंबी अवधि तक इस बेसिन में उत्पादन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
  • मुंबई हाई भारत का सबसे बड़ा तेल क्षेत्र है जो वर्तमान में प्रतिदिन 205,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन (प्रतिवर्ष 10 मिलियन टन से अधिक) करता है।
  • मुंबई हाई ओएनजीसी की प्रमुख तेल उत्पादक संपति है।

संबंधित तथ्य
http://indiatoday.intoday.in/education/story/ongc-oil-arabian-sea/1/1052929.html
http://www.financialexpress.com/industry/ongc-makes-massive-new-discovery-at-mumbai-high-find-may-pep-up-production-for-years/864001/