यूएनएचसीआर नानसेन शरणार्थी पुरस्कार-2017

Visionary Nigerian teacher wins UNHCR Nansen Refugee Award

प्रश्न-वर्ष 2017 को नानसेन शरणार्थी पुरस्कार किस देश के शांति निर्माता को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी है?
(a) सुडान
(b) लीबिया
(c) नाइजीरिया
(d) अफगानिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 सितंबर, 2017 को नाइजीरियन अधिवक्ता, स्कूल संस्थापक और शांति निर्माता जैन्नाह मुस्तफा को वर्ष 2017 के यूएनएचसीआर नानसेन शरणार्थी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
  • इन्हें यह पुरस्कार बोर्नो राज्य में संघर्ष से प्रभावित बच्चों एवं अनाथों को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए किए गये समर्पित प्रयासों एवं प्रतिबद्धता हेतु प्रदान किया गया है।
  • मुस्तफा ने वर्ष 2007 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो कि हिंसा से प्रभावित बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वस्त्र एवं स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है।
  • इन्होंने चिबोक छात्रा अपहरण (अप्रैल 2017) मामले में नाइजीरियाई सरकार और बोको हरम उग्रवादी संगठन के मध्य मध्यस्थता की जिससे 100 छात्राओं को मुक्त कराया जा सका।
  • पुरस्कार के तहत जैन्नाह को एक लाख अमेरिकी डॉलर की नकद राशि एवं स्मृति पदक प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जेनेवा में 2 अक्टूबर, 2017 को किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.unhcr.org/news/press/2017/9/59bbdac44/visionary-nigerian-teacher-wins-unhcr-nansen-refugee-award.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Nansen_Refugee_Award