एशियाई शेर संरक्षण परियोजना

प्रश्न-8 फरवरी, 2019 को प्रारंभ हुए एशियाई शेर संरक्षण परियोजना के संबंध में क्या सही है/हैं?
(1) यह परियोजना तीन वित्तीय वर्षों (2018-21) हेतु अनुमोदित की गई है।
(2) इस परियोजना हेतु कुल 97.85 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान है।
कूटः
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2019 को केंद्र सरकार द्वारा 97.85 करोड़ रुपये के बजटीय योगदान के साथ एक समर्पित ‘एशियाई शेर संरक्षण परियोजना’ का शुभारंभ किया गया।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इस परियोजना को तीन वित्तीय वर्षों 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 हेतु अनुमोदित किया गया है।
  • गौरतलब है कि एशियाई शेर गुजरात के गिर क्षेत्र में पाया जाता है तथा मंत्रालय द्वारा ‘रिकवरी प्रोग्राम’ हेतु चिह्नित 21 गंभीर रूप से संकटापन्न प्रजातियों में से एक है।
  • एशियाई शेर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के सूची-1 में शामिल है।

लेखक-ललिन्द्र कुमार

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188263

http://newsonair.com/News?title=Centre-launches-dedicated-Asiatic-Lion-Conservation-Project&id=359471