68वां गणतंत्र दिवस समारोह-2017

68th republic day of india

प्रश्न-68 वें गणतन्त्र दिवस समारोह-2017 के मुख्य अतिथि कौन थे?
(a) बराक ओबामा (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति)
(b) ब्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति)
(c) शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान (आबू धाबी के प्रिंस)
(d) फ्रांस्वा ओलान्द (फ्रांस के राष्ट्रपति)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी, 2017 को देश ने 68 वां गणतन्त्र दिवस समारोह मनाया।
  • इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि-शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान (अबू धाबी के प्रिंस) थे।
  • उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1950 को भारत के संविधान को लागू किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिसंबर 1929 में हुए लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की मांग की गयी (अध्यक्षः जवाहर लाल नेहरू) जिसके फलस्वरूप 26 जनवरी, 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गयी थी।
  • 68वें गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य बातें:-
  • यूएई आर्मी ने हिस्सा लिया। यह दूसरा वर्ष है जब किसी विदेशी सेना ने गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में भाग लिया, गत वर्ष फ्रांस के सैनिकों ने भाग लिया था। फ्रांस की सेना पहली विदेशी सेना जिसने परेड में भाग लिया था।
  • नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने पहली बार परेड में भाग लिया।
  • फ्लाई पास्ट में स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस ने प्रतिभाग किया।
  • देश में निर्मित धनुष तोप पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनी जिसे जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री ने बनाया है, इसे देशी बोफोर्स भी कहते हैं।
  • एयरबोर्न अर्ली वार्र्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AEWS&S) का प्रदर्शन किया गया।
  • इस वर्ष परेड में 23 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 17 झांकियां राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों की तथा 6 मंत्रालयों की झांकियां थीं।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को अशोक चक्र से सम्मानित किया।
  • विश्व की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा दुबई को भारतीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रूप में रंग दिया गया (लाइटों के माध्यम से)।
  • 68 वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल झांकियों के मुख्य विषय-लोकमान्य तिलक की 160 वीं जयंती, कच्छ की कला एवं जीवनशैली, दिल्ली के मॉडल सरकारी स्कूल, स्किल इंडिया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि थे।


संबंधित लिंक

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157687
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157736
http://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/68th-republic-day-burj-khalifa-lit-up-in-indian-tri-colour/articleshow/56790802.cms