55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार-2019

Malayalam poet Akkitham wins 55th Jnanpith Award
प्रश्न-29 नवंबर, 2019 को किसे 55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) अक्कीतम अच्युतन नंबूथिरी
(b) नासिरा शर्मा
(c) मनीषा कुलश्रेष्ठ
(d) ममता कालिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 29 नवंबर, 2019 को प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कीतम अच्युतन नंबूथिरी (Akkitham Achuthan Namboothiri) को 55वें ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2019 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्होंने कविताओं के अलावा नाटक, संस्मरण, आलोचनात्मक निबंध, बाल साहित्य और अनुवाद का कार्य किया।
  • उनकी रचनाएं मानवीय भावनाओं को बड़ी ही गहराई से उकेरती हैं।
  • उनकी कविताओं में भारतीय दार्शनिक व सामाजिक मूल्यों का समावेश मिलता है जो कि आधुनिकता और परंपरा के बीच एक सेतु की तरह है।
  • उन्होंने लगभग 55 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से 45 कविता-संग्रह है।
  • उनकी कुछ प्रमुख कृतियों में ‘‘निमिषाक्षेत्रम’’, ‘‘बालिदर्शनम’’, ‘‘अमृता घटिका’’ आदि प्रमुख हैं
  • उन्हें उनकी कृति ‘‘बालिदर्शनम (कविता-संग्रह) के लिए वर्ष 1973 में मलयालम भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा, उन्हें वर्ष 2017 में पद्मश्री, केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार (वर्ष 1971 तथा 1973) तथा वायलर पुरस्कार (वर्ष 2012) से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वह मलयालम भाषा में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छठवें लेखक होंगे।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा वर्ष 1961 में स्थापित यह पुरस्कार संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित 22 भारतीय भाषाओं में लेखन करने वाले साहित्यकार को उनके जीवन भर के साहित्यिक योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत, 11 लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र तथा वाग्देवी की कांसे की प्रतिमा प्रदान किया जाता है।
  • पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 1965 में मलयालम साहित्यकार जी. शंकर कुरूप को प्रदान किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि 54वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2018 अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक एवं उपन्यासकार अमिताव घोष को प्रदान किया गया था।
  • वह इस पुरस्कार को पाने वाले अंग्रेजी भाषा के पहले लेखक थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/books/malayalam-poet-akkitham-wins-55th-jnanpith-award/article30116908.ece

https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/noted-malayalam-poet-akkitham-wins-55th-jnanpith-award-padma-shri-awardee-says-hes-humbled-by-the-honour/articleshow/72305485.cms