देश के 24वें महालेखा नियंत्रक

Govt appoints Soma Roy Burman as new Controller General of Accounts
प्रश्न-1 दिसंबर, 2019 को किसने देश के 24वें महालेखा नियंत्रक के रूप में पदभार संभाला?
(a) शारदा दुबे
(b) सोमा रॉय वर्मन
(c) राजीव कुमार
(d) अरुधंति भट्टाचार्या
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 1 दिसंबर, 2019 को भारतीय नागरिक लेखा सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सोमा रॉय वर्मन ने देश के 24वें महालेखा नियंत्रक (CGA) के रूप में पदभार संभाला।
  • इस पद पर वह पहुंचने वाली 7वीं महिला हैं।
  • इससे पूर्व वह अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं।
  • इस पद पर इन्होंने जे.पी.एस. चावला का स्थान लिया।
  • महालेखा नियंत्रक के बारे में
  • यह भारत सरकार का प्रधान लेखा सलाहकार है।
  • यह तकनीकी रूप से सुदृढ़ लेखा प्रणाली की स्थापना करने और उसके रख-रखाव के लिए उत्तरदायी है।
  • यह प्रत्येक महीने वित्त मंत्रालय के व्यय, राजस्व, उधार और घाटे का समीक्षात्मक विश्लेषण तैयार करता है।
  • यह संसद में प्रस्तुत किए जाने के लिए वार्षिक विनियोग लेखे और संघ वित्त लेखे भी तैयार करता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=195240

https://www.thehindu.com/news/national/govt-appoints-soma-roy-burman-as-new-controller-general-of-accounts/article30129236.ece

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/governance/govt-appoints-soma-roy-burman-as-new-controller-general-of-accounts/72325254

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/govt-appoints-soma-roy-burman-as-new-controller-general-of-accounts-119120100233_1.html