53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार-2017

53rd Jnanpith Award for 2017

प्रश्न-निम्न में से कौन-सा मिलान भारतीय साहित्य के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार के संबंध में सही नहीं है?
(a) 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार-कृष्णा सोबती
(b) पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार-जी.शंकर कुरूप
(c) 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार-शंख घोष
(d) ज्ञानपीठ पुरस्कार की शुरूआत-1963
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 नवंबर, 2017 को प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार ‘कृष्णा सोबती’ को वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित 53वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • यह निर्णय प्रख्यात विद्वान लेखक एवं आलोचक ‘नामवर सिंह’ की अध्यक्षता वाली चयन मंडल ने लिया।
  • यह पुरस्कार पाने वाली वह हिंदी की 11वीं लेखिका हैं।
  • हिंदी भाषा के लेखकों में पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार (पांचवा ज्ञानपीठ पुरस्कार, वर्ष-1968) सुमित्रानंदन पंत को दिया गया था।
  • कृष्णा सोबती को वर्ष 1980 में साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष-1996 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • इनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात जिले में वर्ष 1925 में हुआ था।
  • इनकी प्रमुख चर्चित कृतियां ‘डार से बिछुड़ी’, ‘मित्रो मरजानी’, ‘जिंदगीनामा’, ‘दिलो दानिश’, ‘बादलों के घेरे’, ‘ऐ लड़की’ तथा ‘गुजरात पाकिस्तान से गुजरात हिंदुस्तान’ हैं।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2016 में 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार बांग्ला साहित्य के प्रसिद्ध कवि शंख घोष को दिया गया था।
  • पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 1965 में मलयालम साहित्यकार जी. शंकर कुरूप को दिया गया था।
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत 11 लाख रु. की धनराशि, प्रशस्ति पत्र तथा वाग्देवी की कांसे की प्रतिमा प्रदान की जाती है।
  • ध्यान रहे कि वर्ष 1961 में स्थापित भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित 22 भारतीय भाषाओं में लेखन करने वाले साहित्यकार को उनके जीवनभर के साहित्यिक योगदान के फलस्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा 13 अक्टूबर, 2017 को प्रख्यात मणिपुरी साहित्यकार ‘सोनामणि सिंह’ को ‘ज्ञानारिमा मानद अलंकरण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

संबंधित लिंक
http://jnanpith.net/sites/default/files/53rd%20Jnanpith%20Award%20for%202017%20went%20to%20Krishna%20Sobti.pdf
http://jnanpith.net/sites/default/files/Jnanarima.jpg
http://www.thehindu.com/books/hindi-writer-krishna-sobti-chosen-for-jnanpith-award/article19976100.ece
http://www.jnanpith.net/awards/jnanpith-award
http://www.jnanpith.net/page/jnanpith-laureates