33वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, 2019

प्रश्न-1-17 फरवरी, 2019 के मध्य आयोजित किए जा रहे 33वें सूरज कुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का साझीदार देश कौन है?
(a) थाईलैंड
(b) लेबनान
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) श्रीलंका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 1-17 फरवरी, 2019 के मध्य 33वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, 2019 हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा है।
  • 1 फरवरी, 2019 को इस मेले का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संयुक्त रूप से किया।
  • इसका आयोजन सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केंद्रीय कपड़ा, संस्कृति और विदेश मामलों के मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
  • इस मेले का थीम राज्य महाराष्ट्र है।
  • इस मेले में न्यूतनम 20 देश और भारत के सभी राज्य भागीदारी कर रहे हैं।
  • मेले का साझीदार देश थाईलैंड है।
  • इस मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिल्प और परंपराओं का समृद्ध प्रदर्शन है।
  • इस मेले के दौरान 1 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना है, जिसमें हजारों विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
  • इस हस्तशिल्प मेले का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र के रायगढ़ का ऐतिहासिक पहाड़ी कला होगा।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पानीपत की तीसरी लड़ाई के मराठा वीरों की याद में हरियाणा सरकार द्वारा काला आंब (पानीपत) में निर्मित किए जा रहे स्मारक के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से तीन करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
  • उल्लेखनीय है कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला विश्व का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.haryanatourism.gov.in/WriteReadData/downloads/skm-brochure-2019.pdf

http://www.haryanatourism.gov.in/Events/surajkund-international-crafts-mela-faridabad