30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार-2016

30th Moortidevi Award 2016

प्रश्न-हाल ही में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा किसे ‘30वें मूर्तिदेवी पुरस्कार-2016’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) प्रो. वीरसागर जैन
(b) एम.पी. वीरेंद्र कुमार
(c) प्रो. कोलकलुरी इनोच
(d) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 दिसंबर, 2016 को भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम.पी. वीरेंद्र कुमार को वर्ष 2016 का 30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इन्हें यह पुरस्कार उनके यात्रा वृतांत ‘हैमवथा भूमियिल (Haimavatha Bhoomiyil) के लिए दिया जा रहा है।
  • प्रो. सत्यव्रत शास्त्री की अध्यक्षता में गठित मूर्तिदेवी पुरस्कार चयन बोर्ड द्वारा इन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को दिए जाने की घोषणा की गई।
  • वह मलयालम भाषा के प्रमुख समाचार पत्र ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक हैं।
  • वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।
  • इसके अलावा वह जनता दल (यूनाईटेड) के सदस्य एवं पार्टी की केरल राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं।
  • उल्लेखनीय है कि उन्हें उनकी कृति ‘हैमवथा भूमियिल’ के लिए वर्ष 2010 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि, सरस्वती देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि मूर्तीदेवी पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है जिसे भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के लिए उन पुस्तकों का चयन किया जाता है जिनसे भारतीय दर्शन एवं संस्कृति के मानवीय मूल्य प्रदर्शित होते हैं।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 का 29वां मूर्तिदेवी पुरस्कार प्रसिद्ध तेलगू लेखक प्रो. कोलकलुरी इनोच को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
http://jnanpith.net/sites/default/files/30th%20Moortidevi%20Award%202016%20goes%20to%20%E2%80%98Haimavatha%20Bhoomiyil%E2%80%99%20by%20Shri%20M.%20P.%20Veerendra%20Kumar.pdf
https://en.wikipedia.org/wiki/M._P._Veerendra_Kumar

One thought on “30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार-2016”

Comments are closed.