28वां समन्वित निगरानी (कोरपैट) और दूसरा द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास

Coordinated Patrol and India-Indonesia Bilateral Maritime Exercise Commence at Belawan, Indonesia

प्रश्न-भारतीय नौसेना द्वारा 28वां समन्वित निगरानी (कोरपैट) और दूसरा द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास किस देश के नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
(a) अमेरिका
(b) जापान
(c) इंडोनेशिया
(d) जर्मनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10-27 अक्टूबर, 2016 के मध्य 28वां भारत-इंडोनेशिया समन्वित निगरानी और दूसरा द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा इंडोनेशिया की नौसेना के साथ संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि दोनों देशों की नौसेनाएं रणनीतिक साझेदारी की व्यापक परिधि के अंतर्गत वर्ष 2002 से ही वर्ष में 2 बार अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक रेखा (IMBL) पर समन्वित निगरानी को आयोजित कर रही हैं।
  • इसका उद्देश्य हिन्द महासागर क्षेत्र को वाणिज्यिक नौ परिवहन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तथा वैध समुद्री गतिविधियों हेतु सुरक्षित बनाना है।
  • इसमें भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित जहाज कारमुक (मिसाइल कार्वेट) भाग ले रहा है।
  • इस दूसरे द्विपक्षीय अभ्यास का उद्घाटन समारोह 10-13 अक्टूबर, 2016 तक वेलावन (इंडोनेशिया) में आयोजित किया गया।
  • इस द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास और समन्वित निगरानी में दोनों पक्षों से एक-एक युद्धपोत तथा एक-एक समुद्री निगरानी वायुयान भागीदारी करेगा।
  • दोनों देशों के मध्य होने वाला यह दूसरा सामुद्रिक अभ्यास अंडमान के समुद्री क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=151567
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=55579