23वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2020

Yogi Adityanath, Kiren Rijiju to inaugurate the National Youth Festival 2020

प्रश्न-12-16 जनवरी, 2020 के मध्य 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन लखनऊ (उ.प्र.) में किया जा रहा है। इस महोत्सव की थीम हैं-
(a) फिट यूथ फिट इंडिया
(b) एक भारत श्रेष्ठ भारत
(c) संकल्प से सिद्धि
(d) न्यू इंडिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12-16 जनवरी, 2020 के मध्य ‘23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ (23rd National Youth Festival), 2020 का आयेाजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ (उ.प्र.) में किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव की थीम हैं-‘‘फिट यूथ फिट इंडिया’’ (Fit Youth Fit India)।
  • इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
  • 12 जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती के अवसर पर इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • इस महोत्सव में देश के सभी राज्यों के लगभग 6000 लोग भाग ले रहे हैं।
  • जिनमें राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवी तथा स्थानीय युवा शामिल हैं।
  • इस महोत्सव का उद्देश्य देश के युवाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें विभिन्न गतिविधियों द्वारा अपनी प्रतिभा पेश करने का अवसर दिया जा सके।
  • गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1995 से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह महोत्सव देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा युवा उत्सव है, जो पहली बार वर्ष 1995 में भोपाल (उ.प्र.) में आयोजित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन गौतम बुद्ध विद्यालय गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) में किया गया था।
  • जिसकी थीम थी-‘संकल्प से सिद्धि’।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1599039
https://www.business-standard.com/article/news-ani/yogi-adityanath-kiren-rijiju-to-inaugurate-the-national-youth-festival-2020-120011001230_1.html
http://www.uniindia.com/national-youth-festival-to-kick-off-in-lucknow-from-sunday/north/news/1850424.html