2020 तक संयुक्त राष्ट्र गतिविधियों हेतु भारत का योगदान

India pledges $13.5 million to UN in 2020 for development activities
प्रश्न-हाल ही में भारत द्वारा 2020 तक संयुक्त राष्ट्र की विकास गतिविधियों हेतु कितनी धनराशि के योगदान की घोषणा की गयी है?
(a) 13.5 मिलियन USD
(b) 15.5 मिलियन USD
(c) 18.5 मिलियन USD
(d) 20.5 मिलियन USD
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 13 नवंबर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिज्ञा सम्मेलन में भारत ने वर्ष 2020 के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा किये जाने वाले विकास कार्यों में 13.5 मिलियन USD का सहयोग देने का संकल्प जताया है।
  • भारत फिलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी को 50 लाख USD और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए 45 लाख USD का सहयोग करेगा।
  • इस अवसर पर लगभग 16 देशों ने 51 करोड़ 60 लाख USD के वित्तीय सहयोग की घोषणा की है।
  • भारत सरकार द्वारा अन्य योगदान-
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम-19.2 लाख USD
  • संयुक्त राष्ट्र बालकोष-9 लाख USD
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष-5 लाख USD
  • तकनीकी सहयोग हेतु संयुक्त राष्ट्र स्वैच्छिक कोष-2 लाख USD
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग-1.50 लाख USD
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भारत संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष की स्थापना की गई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.businesstoday.in/current/economy-politics/india-pledges-usd-13-5-million-to-un-in-2020-for-development-activities/story/390437.html

https://www.thehindu.com/news/national/india-pledges-to-contribute-135-mn-for-un-development-activities-for-2020/article29980227.ece

https://rstv.nic.in/india-pledges-contribute-13-5-mn-un-development-activities-2020.html