2018 में वैश्विक जलवायु की स्थिति पर WMO वक्तव्य

प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वर्ष 2018 में प्राकृतिक आपदाओं से लगभग 62 मिलियन लोग प्रभावित हुए।
(b) वर्ष 2017 में कुपोषित लोगों की संख्या बढ़कर 821 मिलियन हो गई।
(c) सितंबर, 2018 तक मौसम एवं जलवायु घटनाओं से संबंधित आपदाओं के कारण लगभग 2 मिलियन लोग विस्थापित हुए।
(d) वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2018 में वैश्विक माध्य समुद्र स्तर में लगभग 5.7 मिलीमीटर की कमी हुई है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य-

  • मार्च, 2019 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अपना 25वां वार्षिक वक्तव्य, 2018 में वैश्विक जलवायु की स्थिति प्रकाशित किया।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में अधिकांश प्राकृतिक अपदाओं से लगभग 62 मिलियन लोग प्रभावित हुए।
  • बाढ़ से प्रभावित लोगों (35 मिलियन से अधिक) की संख्या सर्वाधिक है।
  • हरीकेन फ्लोरेंस और माइकल से संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 49 बिलियन डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि सुपर टाइफून मंगकूट से फिलीपींस हांगकांग और चीन में 2.4 मिलियन लोग विस्थापित हुए।
  • वर्ष 2017 में कुपोषित लोगों की संख्या बढ़कर 821 मिलियन हो गई जिसका आंशिक कारण 2015-2016 के प्रबल अल-नीनो से उत्पन्न गंभीर सूखा था।
  • सितंबर, 2018 तक 17.7 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों में से लगभग 2 मिलियन मौसम एवं जलवायु घटनाओं से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण विस्थापित हुए।
  • जनवरी- दिसंबर, 2018 के मध्य लगभग 883000 नए व्यक्ति आंतरिक रूप से विस्थपित हुए जिसमें से सर्वाधिक 36% संघर्ष के कारण तथा 32 प्रतिशत बाढ़ और 29 प्रतिशत सूखा के कारण विस्थापित हुए।
  • विगत शताब्दी के मध्य से वैश्विक महासागर ऑक्सीजन जमाव में अनुमानित 1-2 प्रतिशत की कमी हुई है।
  • वर्ष 2018 में महासागरों में ऊपरी 700 मीटर और ऊपरी 2000 मीटर में महासागर ऊष्मा संग्रहण में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
  • वर्ष 2018 में वैश्विक माध्य समुद्र स्तर (GMSC) वर्ष 2017 की तुलना में अधिक लगभग 3.7 मिलीमीटर था।
  • विगत एक दशक में महासागरों द्वारा मानवजनित कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन का लगभग 30 प्रतिशत अवशोषित किया गया है।
  • अवशोषित CO2 समुद्रीजल से क्रिया करती है और महासागर के pH में परिवर्तन करती है जिसे ‘महासागर अम्लीकरण’ कहते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://library.wmo.int/doc_num.php?explnum_id=5789

https://public.wmo.int/en/our-mandate/climate/wmo-statement-state-of-global-climate