18वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार, 2017

IIFA Awards 2017

प्रश्न-18वें ‘अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA), 2017’ पुरस्कार समारोह में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) पिंक
(b) नीरजा
(c) उड़ता पंजाब
(d) सुल्तान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13-16 जुलाई, 2017 के मध्य 18वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) पुरस्कार के वितरण समारोह का आयोजन न्यूयॉर्क अमेरिका में किया गया।
  • 15 जुलाई, 2017 को पुरस्कारों का वितरण किया गया।
  • आइफा पुरस्कार को बॉलीवुड का ऑस्कर भी कहा जाता है।
  • प्रमुख पुरस्कार और विजेता निम्न हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-नीरजा (राम माधवनी)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-अनिरुद्ध रॉय चौधरी (फिल्म-पिंक)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-शाहिद कपूर (फिल्म उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-आलिया भट्ट (फिल्म-उड़ता पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-अनुपम खेर (एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-शबाना आजमी (फिल्म-नीरजा)
  • नवोदित अभिनेता-दिलजीत दोसांझ (फिल्म-उड़ता पंजाब)
  • नवोदित अभिनेत्री- दिशा पटानी (फिल्म- एम.एस.धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी-शकुन बत्रा-आयशा देवित्रे ढिल्लन (फिल्म-कपूर एंड संस)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक-प्रीतम (फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल)
  • सर्वश्रेष्ठ गायक- अमित मिश्रा (फिल्म-ऐ दिल है मुश्किल) गीत-बुल्लेया
  • सर्वश्रेष्ठ गायिका-तुलसी कुमार (फिल्म-एयरलिफ्ट) गीत-सोच न सके, कनिका कपूर (फिल्म-उड़ता पंजाब), गीत-चन्ना मेरेया
  • सर्वश्रेष्ठ गीतकार-अभिताभ भट्टाचार्य (फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल) (गीत – चन्ना मेरेया)
  • आइफा अवॉर्ड फार वूमेन ऑफ द ईयर अभिनेत्री तापसी पन्नू को प्रदान किया गया।
  • इसके अलावा प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान के फिल्म उद्योग में 25 वर्ष पूरे होने पर आइफा रॉक नामक संगीत समारोह का आयोजन मेट लाइफ स्टेडियम में किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.iifa.com/iifa-2017-itinerary/
http://www.iifa.com/nominations-2017/
http://www.ndtv.com/india-news/18th-iifa-awards-2017-list-of-winners-1725332