15वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2019

Celebration of 15th Pravasi Bharatiya Divas from 21-23 January

प्रश्न-21-23 जनवरी, 2019 के मध्य ‘15 वें प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आयोजन वाराणसी (उ.प्र.) में किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कौन थे?
(a) सिरिल रामफोसा
(b) प्रवीण कुमार जुगनुथ
(c) हिमांशु गुलाटी
(d) अनिरुद्ध जुगनुथ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21-23 जनवरी, 2019 के मध्य ‘15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2019’ का आयोजन वाराणसी (उ.प्र.) में किया गया।
  • उत्तर प्रदेश सरकार इस सम्मेलन का भागीदार राज्य रहा।
  • प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, 2019 का मुख्य विषय (Theme) था-‘नये भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका’।
  • मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जुगनुथ इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे।
  • नॉर्वे की संसद के सदस्य हिमांशु गुलाटी विशेष अतिथि थे।
  • 21 जनवरी, 2019 को युवा मामले और खेल मंत्रालय की साझेदारी में युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • न्यूजीलैंड की संसद के सदस्य कंवलजीत सिंह बक्शी ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ में विशिष्ट अतिथि थे।
  • 21 जनवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘राज्य प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ का भी आयोजन किया गया।
  • 22 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।
  • 23 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समापन अभिभाषण दिया।
  • इसके अलावा, उन्होंने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया।
  • वर्ष 2019 के लिए 30 व्यक्तियों/संस्थाओं को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। उनमें कुछ इस प्रकार हैं-

1. निहाल सिंह आगर, ऑस्ट्रेलिया (समाज सेवा)

2. राजिंदर नाथ खजांची, भूटान, (सिविल इंजीनियरिंग)

3. अमित वाइकर, चीन (व्यापार)

4.  मालिनी रंगनाथन, फ्रांस (अकादमिक एवं कला)

5. गुयान हिंदू धर्मसभा, गुयाना (सामुदायिक सेवा)

6. हिमांशु गुलाटी, नॉर्वे (लोक-सेवा)

7. गीता गोपीनाथ, अमेरिका (अकादमिक)

8. पूर्णेंदु चंद तिवारी, कतर (प्रशिक्षण और सिमुलेशन)

9. स्वामी सरदप्रभानंद दक्षिण अफ्रीका (सामुदायिक सेवा)

10. गिरीश पंत, यूएई (व्यापार)

11. चंद्रशेखर मिश्रा, अमेरिका (विज्ञान)।

  • इस सम्मेलन के पश्चात मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जुगनुथ सहित सभी प्रवासी भारतीयों ने 24 जनवरी, 2019 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में चल रहे कुंभ मेला का भी भ्रमण किया।
  • 26  जनवरी, 2019 को सभी प्रवासी भारतीयों ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का अवलोकन भी किया।
  • ज्ञातव्य है कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन केंद्र सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है और यह विदेशी डायस्पोरा से जुड़ने और उनसे संपर्क करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • गौरतलब है कि प्रसिद्ध न्यायविद डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर, 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी (महात्मा गांधी के वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका प्रवास से भारत लौटने की तिथि) को प्रवासी भारतीय दिवस समागम के रूप में आयोजित किए जाने का सुझाव दिया गया था।
  • फलस्वरूप वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/30393/Celebration_of_15th_Pravasi_Bharatiya_Divas_from_2123_January_2019_at_Varanasi

https://pbdindia.gov.in/