14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-19 मार्च‚ 2022 को 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?
(a) टोक्यो
(b) अहमदाबाद
(c) मुंबई
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 मार्च‚ 2022 को 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इसमें प्रधानमंत्रीे नरेंद्र मोदी एवं जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने भाग लिया।
  • गौरतलब है कि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के प्रधानमंत्री भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • इस शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने पहली बार मुलाकात की।
  • ज्ञातव्य है कि पिछला शिखर सम्मेलन अक्टूबर‚ 2018 में टोक्यो (जापान) में आयोजित हुआ था।
  • उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ के दायरे में बहुआयामी सहयोग है।
  • इस शिखर सम्मेलन के दौरान‚ दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।
  • दोनों पक्षों ने संबंधों को मजबूत के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्‌दों पर चर्चा की।
  • साथ ही दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति‚ स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/34979/14th+India+Japan+Annual+Summit+19+March+2022+New+Delhi