एन. बिरेन सिंह

प्रश्न- एन.बिरेन सिंह से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 21 मार्च‚ 2022 को उन्होंने लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
(ii) राज्यपाल ला गणेशन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
(iii) राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक 40 सीटे जीती हैं?
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 मार्च‚ 2022 को एन.बिरेन सिंह ने लगतार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल ला गणेशन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जानता पार्टी को सर्वाधिक 32 सीटे प्राप्त हुई।
  • जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को 7 सीट‚ जनता दल यूनाइटेड को 6 सीट‚ नागा पीपुल्स फ्रंट को 5 सीट‚ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 5, सीट निर्दलीय को 3 सीट तथा कुकी पीपुल्स एलांयस को 2 सीट प्राप्त हुई।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMar2022/partywiseresult-S14.htm?st=S14