दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-हाल ही में दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन कब आयोजित हुआ?
(a) 20 मार्च‚ 2022
(b) 21 मार्च‚ 2022
(c) 25 मार्च‚ 2022
(d) 15 मार्च‚ 2022
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 मार्च‚ 2022 को दूसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन‚ 2022 आयोजित हुआ।
  • इसमें दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (भारत) और स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया) ने भाग लिया।
  • इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की।
  • उन्होंने क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों देशों ने संबंधों के इस बढ़ते हुए दायरे में अब व्यापार एवं निवेश‚ रक्षा एवं सुरक्षा‚ शिक्षा एवं नवाचार‚ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण खनिजों‚ जल प्रबंधन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी‚ कोविड-19 से संबंधित अनुसंधान आदि जैसे क्षेत्रों को शामिल करने पर सहमत हुए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा 29 प्राचीन कलाकृतियों को भारत को लौटने की विशेष पहल के लिए धन्यवाद दिया।
  • इन कलाकृतियों में सदियों पुरानी मूर्तियां‚ चित्रकला एवं तस्वीरें शामिल हैं।
  • जिनमें से कई 9वीं-10वीं शताब्दी की हैं और उनका संबंध भारत के विभिन्न हिस्सों से है।
  • इन कलाकृतियों में 12वीं सदी के चोल कांस्य‚ राजस्थान की 11वीं-12वीं सदी की जैन मूर्तियां‚ गुजरात की 12वीं-13वीं सदी की बलुआ पत्थर से निर्मित देवी महिषासुरमर्दिनी‚ 18वीं-19वीं सदी की चित्रकारी और शुरुआती दौर की जिलेटिन चांदी की तस्वीरें शामिल हैं।
  • इस अवसर पर गहन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया।
  • दोनों पक्ष व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्षिक शिखर बैठक आयोजित करने पर भी सहमत हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/35008/JOINT+STATEMENT++INDIAAUSTRALIA+VIRTUAL+SUMMIT#:~:text=The%20Honourable%20Shri%20Narendra%20Modi,Comprehensive%20Strategic%20Partnership%20(CSP).