ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

प्रश्न-ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 23 मार्च‚ 2022 को डीआरडीओ ने इसका अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
(ii) आईएनएस वेला से इसका परीक्षण किया गया।
(iii) यह लंबी रेंज की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 मार्च‚ 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ब्रह्मोस (BrahMoS) सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • विस्तारित मारक क्षमता वाली इस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ने अपने सफल परीक्षण के दौरान टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • यह विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है।
  • यह लगभग 2.8 मैक की गति से मार करने में सक्षम है।
  • इसे जहाजों‚ विमानों या जमीन से लांच किया जा सकता है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल की आधिकारिक मारक क्षमता 290 किमी. घोषित है। परंतु इसकी मारक क्षमता को 450 किमी. तक सफलता पूर्वक प्राप्त किया जा चुका है जिसे भविष्य में 600 किमी. तक बढ़ाए जाने की संभावना है।
  • इस मिसाइल के हवा से मार करने वाले नए संस्करण को विकसित किया जा रहा है।
  • सुखोई-30 MKI विमानों को जिस ब्रह्मोस से लैस किया गया है उसकी मारक क्षमता 300 किमी. है।
  • इसका विकास डीआरडीओ और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोएनिया के संयुक्त उपक्रम ‘बह्मोस एयरो-स्पेस’ द्वारा किया गया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://frontline.thehindu.com/dispatches/india-successfully-tests-extended-range-version-of-brahmos-cruise-missile-from-andaman-and-nicobar-islands/article38460999.ece