113 वर्षों बाद मिली सांप की एक नई प्रजाति अहेतुल्ला लौडैंकिया

vine snake
प्रश्न-113 वर्षों बाद भारत में वाइन सांप की एक नई प्रजाति अहेतुल्ला लौडैंकिया, किस राज्य में मिली है?
(a) महाराष्ट्र
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) तमिलनाडु
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • मई, 2019 में जीव विज्ञानियों ने भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में एक नई वाइन सांप के प्रजाति की खोज की है।
  • इस नई प्रजाति को अहेतुल्ला लौडैंकिया (Ahaetulla Laudankia) नाम दिया गया है।
  • यह सांप भारत में 113 वर्षों बाद दिखाई पड़ा है, इससे पहले वर्ष 1906 में इसे देखा गया था।
  • यह एक दंतधारी पतले सिर तथा नुकीले थूथन वाला सर्प है, जिसकी प्रजाति की पूर्ण जानकारी जीवविदों को नहीं प्राप्त हो सकी है।
  • कॉलुब्रिडे (Colubridae) समुदाय से संबद्ध इस सर्प की तीन प्रमुख पीढ़ियां ऑक्सीबेलिस, थेलोटॉर्निस एवं अहेतुल्ला क्रमशः अमेरिकी महाद्वीप, अफ्रीका भारत और द.पू. एशिया में मिलती हैं।
  • भारत में वाइन सापों की 7 प्रजातियां पाई जाती है।
  • इस प्रजाति की खोज अनुसंधानकर्ताओं के 10 वर्षों के अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप संभव हुई है।
  • जंतु विज्ञानियों ने सर्वप्रथम वर्ष 2009 में भूरे रंग के इस सर्प को सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान (ओड़िशा) से पकड़ा था।
  • अनुसंधानकर्ताओं ने इस भूरे वाइन सांप का गहन प्रयोगशाला अनुसंधान तथा अन्य वाइन सांपों से तुलना करने के बाद ही इस वाइन सांप को एक नई प्रजाति के रूप में स्थापित किया है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/science/found-new-vine-snake-species-after-a-gap-113-years/article27117282.ece

http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2019/may/16/rare-vine-snake-species-discovered-in-odisha-1977681.html

https://researchmatters.in/news/word-vine-new-species-vine-snake-discovered-india