11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप पिंपरी चिंचवड़‚ 2021

प्रश्न-21 दिसंबर‚ 2021 को संपन्न 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप पिंपरी चिंचवड़‚ 2021 का खिताब किसने जीता है?
(a) हॉकी पंजाब
(b) हॉकी उत्तर प्रदेश
(c) हॉकी कर्नाटक
(d) हॉकी महाराष्ट्र
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 11-21 दिसंबर‚ 2021 के मध्य 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप पिंपरी चिंचवड़‚ पुणे‚ महाराष्ट्र में संपन्न हुई।
  • फाइनल मुकाबले में हॉकी पंजाब ने पेनाल्टी शूट आउट में हॉकी उत्तर प्रदेश को 2-1 से पराजित कर खिताब (स्वर्ण पदक) जीता।
  • हॉकी कर्नाटक ने हॉकी महाराष्ट्र को 5-2 से पराजित कर तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hockeyindia.org/static-assets/waf-images/uploadfile/23/41/82/b5a88076-bbd4-4c8f-abaf-5c5c501d9e68.pdf