एबीयू रोबोकॉन‚ 2022

प्रश्न-वर्ष 2022 में एबीयू रोबोकॉन‚ 2022 का आयोजन कहां किया जायेगा?
(a) नई दिल्ली में
(b) बीजिंग में
(c) टोक्यो में
(d) शंघाई में
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • वर्ष 2022 में एबीयू रोबोकॉन‚ 2022 नई दिल्ली में आयोजित होगा।
  • 21 अगस्त‚ 2022 को दूरदर्शन रोबोकॉन‚ 2022 के अंतरराष्ट्रीय फाइनल की मेजबानी करेगा।
  • इसका आयोजन त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में किया जायेगा।
  • एबीयू रोबोकॉन 2022, एशिया-प्रशांत ब्रॉडकॉस्टिंग यूनियन द्वारा आयोजित की जाने वाली रोबोट प्रतियोगिता है।
  • प्रतिवर्ष विभिन्न सदस्य देशों द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।
  • एबीयू रोबोकॉन‚ 2021 का संचालन चीन द्वारा किया गया था‚ जिसमें अंतरराष्ट्रीय रोबोकॉन प्रतियोगिता 12 दिसंबर‚ 2021 को आयोजित हुई थी।
  • भारत की तरफ से फाइनललिस्ट बनी अहमदाबाद स्थित निरमा विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ टेव्नâोलॉजी और गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीमों ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया।
  • प्रसार भारती बोर्ड की सदस्य शाइना एनसी ने अगस्त‚ 2022 में नई दिल्ली में एबीयू रोबोकॉन‚ 2022 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के संचालन के लिए शांडोंग रेडियो और टीवी स्टेशन चीन से एबीयू रोबोकॉन ध्वज को प्राप्त किया।
  • रोबोकॉन‚ 2022 की थीम ‘लगोरी’ है।
  • उल्लेखनीय है कि एबीयू रोबोकॉन‚ एशिया-प्रशांत ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (एबीयू) द्वारा वर्ष 2002 में शुरू किया गया था।
  • एबीयू रोबोकॉन प्रतियोगिता एक निश्चित अवधि में एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने हेतु रोबोटों को एक-दूसरे के सामने खड़ा करती है।
  • इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समान रुचियों वाले युवाओं के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है‚ जो 21वीं सदी में अपने देशों का नेतृत्व करेंगे‚ साथ ही इस क्षेत्र में इंजीनियरिंग एवं प्रसारण प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.aburobocon2022.com/
https://www.robocon2021.com/