यूएस जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप‚ 2021

U.S. Junior Open Squash Championships 2021

प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में संपन्न यूएस जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप‚ 2021 में लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने खिताब जीतकर इतिहास रचा है?
(a) सौम्या कार्की
(b) अनाहत सिंह
(c) अपराजिता बालामुरुकन
(d) अनाका अलनकामोनी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 18-21 दिसंबर‚ 2021 के मध्य यूएस जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप‚ 2021 फिलाडेफिया‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • इस चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-15 एकल वर्ग मुकाबले में भारत की अनाहत सिंह ने खिताब जीतकर इतिहास रचा।
  • फाइनल में अनाहत सिंह ने अलेग्जेंड्रिया (मिस्र) की जायदा मारेई को पराजित किया।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की पहली जूनियर महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
  • इस प्रतियोगिता के चार वर्गों में 41 देशों के 850 से अधिक जूनियर खिलाड़ियों (लड़के एवं लड़कियां दोनों) ने भाग लिया।
  • इसे विश्व का सबसे बड़ा जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश टूर्नामेंट माना जाता है

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://clublocker.com/tournaments/12699/info