10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान

10 Hafte, 10 Baje 10 Minute campaign
प्रश्न-हाल ही में किस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में डेंगू एवं चिकनगुनिया के प्रति जन जागरूकता अभियान’ 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’, का शुभारंभ किया गया?
(a) दिल्ली
(b) चंडीगढ़
(c) पंजाब
(d) हरियाणा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 1 सितंबर, 2019 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू एवं चिकनगुनिया के प्रति जन जागरूकता अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ का शुभारंभ किया।
  • उन्होंने इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री आवास के संभावित स्थिर स्वच्छ जल के स्रोतों का निरीक्षण किया।
  • ध्यातव्य है कि स्थिर स्वच्छ जल के स्रोतों में एडीज मच्छर फैलता है, जिससे डेंगू नामक बीमारी होती है।
  • मुख्यमंत्री ने सभी मंत्री, विधायकों एवं आम जनता से आग्रह किया कि वे प्रत्येक रविवार को 10 मिनट अपने आवास एवं उसके चारों ओर स्थिर स्वच्छ जल के स्रोतों का निरीक्षण करें।
  • यह अभियान 15 नवंबर, 2019 तक प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/kejriwal-urges-delhiites-to-join-war-against-dengue/article29317769.ece