होंडा का विश्व का सबसे बड़ा दुपहिया वाहन संयंत्र

Honda Two-Wheelers Expands Production; Karnataka Factory World's Largest Honda Plant

प्रश्न-होंडा का कौन-सा संयंत्र विश्व का सबसे बड़ा दुपहिया वाहन उत्पादन संयंत्र है?
(a) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का नरसापुरा संयंत्र
(b) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का मनेसर संयंत्र
(c) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का टपुकरा संयंत्र
(d) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का विट्ठलपुर संयंत्र
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 अगस्त, 2017 को जापान की दिग्गज ऑटो कंपनी होंडा (Honda) के भारतीय दुपहिया उपक्रम होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने बेंगलुरू के पास स्थित अपने नरसापुरा संयंत्र की चौथी एसेम्बली लाइन का उद्घाटन किया।
  • जिससे इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता में 6 लाख वाहन की वृद्धि हुई है।
  • क्षमता में इस वृद्धि के साथ इस संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 24 लाख वाहन हो गयी है जिससे यह संयंत्र होंडा का विश्व में सबसे बड़ा दुपहिया वाहन उत्पादन संयंत्र बन गया है।
  • इस विस्तार से कंपनी के चारों भारतीय संयंत्रों से वर्ष 2017-18 की वार्षिक उत्पादन क्षमता 58 लाख से बढ़कर 64 लाख हो गयी है।
  • कंपनी के अन्य संयंत्र मनेसर (हरियाणा), टपुकरा (राजस्थान), और विट्ठलपुर (गुजरात) में स्थित हैं।
  • जापान की होंडा मोटर कंपनी लिमि. विश्व की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है।
  • वर्ष 1999 में कंपनी ने होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमि. के माध्यम से भारत में प्रवेश किया।

संबंधित लिंक
http://www.hindustantimes.com/autos/india-becomes-honda-s-largest-2-wheeler-manufacturing-base/story-AIhSwYtfATFGbCKbbu48BP.html
http://www.deccanherald.com/content/626020/hondas-largest-2-wheeler-plant.html
https://auto.ndtv.com/news/honda-two-wheelers-expands-production-karnataka-factory-worlds-largest-honda-plant-1732622
https://www.honda2wheelersindia.com/about-us/factory
http://www.thehindubusinessline.com/companies/honda-motorcycle-expands-narsapura-plant-capacity/article9798109.ece