हिमाचल प्रदेश की वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (गैट्स) रिपोर्ट जारी

प्रश्न-हाल ही में हिमाचल प्रदेश की वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (गैट्स) रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)  यह रिपोर्ट 31 मई, 2018 को हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने जारी की।
(b) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा द्वितीय चरण का सर्वेक्षण अप्रैल, 2018 तक कराया गया।
(c)  यह सर्वेक्षण देश के अलग-अलग 30 राज्यों में किया गया।
(d) हिमाचल प्रदेश में इस दौरान तंबाकू सेवन करने वालों में लगभग 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 मई, 2018 को हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) बी.के. अग्रवाल द्वारा हिमाचल प्रदेश की वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (GATS-Global Adult Tobacco Survey) रिपोर्ट जारी की गई।
  • वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण (गैट्स) व्यस्थित तरीके से वयस्कों में तंबाकू नियंत्रण के मुख्य घटकों को ज्ञात करने का एक वैश्विक पैमाना है।
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा द्वितीय चरण का सर्वेक्षण वर्ष 2017 के अंत तक कराया गया।
  • यह सर्वेक्षण देश के विभिन्न 30 राज्यों में किया गया।
  • हिमाचल प्रदेश में इस अवधि के दौरान तंबाकू सेवन करने वालों में लगभग 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
  • प्रथम चरण का सर्वेक्षण वर्ष 2009-10 में किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि शिमला को पूरे देश में सबसे पहले तंबाकू मुक्त शहर घोषित किया गया था।
  • हिमाचल प्रदेश में तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या 16 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 28.6 प्रतिशत है।
  • सरकार का लक्ष्य तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या को 10 प्रतिशत से नीचे लाना है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व भर में तंबाकू से प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=12256
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/tobacco-use-has-declined-by-about-24-pc-in-himachal-officials-118060100025_1.html