हिमांश रिसर्च स्टेशन

Himansh, India's remote High Altitude Station Opened in Himalaya

प्रश्न-हाल ही में हिमांश रिसर्च स्टेशन को किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(a) असम
(b) उत्तराखंड
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) मणिपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2016 को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ.एम. राजीवन द्वारा हिमांश अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया।
  • यह स्टेशन हिमाचल प्रदेश के स्फीति में 13,500 फीट (4000 मी.) की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
  • इस उच्च ऊंचाई पर स्थित केंद्र की स्थापना हिमाचल क्षेत्र में भारत सरकार के प्रयासों के तहत गोवा-स्थित राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र द्वारा की गई है।
  • इसकी स्थापना जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियरों पर पड़ रहे प्रभावों का अध्ययन करने हेतु की गयी है।
  • हिमांश अनुसंधान केंद्र में ग्लेशियर पिघलने और जलवायु परिवर्तन से संबंधित अध्ययन हेतु अनेक अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि हिमांश शब्द का शाब्दिक अर्थ है-बर्फ का एक टुकड़ा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://moes.gov.in/writereaddata/files/Himansh_Press-V3_0.pdf
http://www.dst.gov.in/pressrelease/himansh-india%E2%80%99s-remote-high-altitude-station-opened-himalaya
https://twitter.com/rajeevan61/status/785333597297217536
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/highaltitude-glacial-lab-opens-in-the-himalayas/article9205004.ece