हिंद महासागर-व्यापक सुनामी अभ्यास 2018

Indian Ocean Wave Tsunami Exercise 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हिंद महासागर-व्यापक सुनामी अभ्यास (IO Wave18), 2018 में भारत के अतिरिक्त कितने देश शामिल हुए?
(a) 23
(b) 24
(c) 25
(d) 26
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4-5 सितंबर, 2018 के मध्य भारत के पश्चिमी तट पर ‘हिंद महासागर व्यापक सुनामी अभ्यास (IoWave18), 2018’ का आयोजन किया गया।
  • इस अभ्यास में भारत के अतिरिक्त हिंद महासागर तटीय 23 अन्य देश शामिल हुए।
  • यह अभ्यास यूनेस्को (UNESCO) के ‘अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग’ (IDC) द्वारा आयोजित किया गया।
  • ध्यातव्य है कि अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग ने 26 दिसंबर, 2004 की सुनामी के बाद ‘हिंद महासागर सुनामी चेतावनी और शमन प्रणाली’ (10TWMS) की स्थापना का समन्वय किया था।
  • वर्ष 2018 का यह अभ्यास विगत नौ वर्षों में हिंद महासागर व्यापक सुनामी अभ्यास का 5वां संस्करण था।
  • दो दिवसीय इस अभ्यास के तहत 4 सितंबर को ईरान के दक्षिण में मकरान गर्त में 9 मैग्नीट्यूड के भूकंप और 5 सितंबर को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 9.3 मैग्नीट्यूड के भूकंप के परिदृश्य का सृजन किया गया।
  • अभ्यास में भारत के गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य और लक्षद्वीप संघ राज्यक्षेत्र शामिल हुए।
  • अभ्यास में कर्नाटक एवं केरल राज्यों को भी शामिल होना था किंतु हाल ही में इन राज्यों में आई बाढ़ के कारण इन राज्यों ने अभ्यास में शामिल होने से असमर्थता व्यक्त की।
  • यह अभ्यास भारत में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र’ (INCOIS) द्वारा संचालित किया गया।
  • अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और तटीय राज्यों एवं संघ राज्य क्षेत्रों ने सहयोग दिया।
  • ध्यातव्य है कि भारतीय सूनामी आरंभिक चेतावनी केंद्र (ITEWC) केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र संस्थान है जो अक्टूबर, 2007 से संचालित है।

[एन. ओझा ]

संबंधित लिंक…
http://unesdoc.unesco.org/images/0026/002642/264267e.pdf
http://iowave.org/indian-ocean-wave-tsunami-exercise-2018/http://iowave.org/indian-ocean-wave-tsunami-exercise-2018/http://iowave.org/indian-ocean-wave-tsunami-exercise-2018/