UNWTO पर्यटन विशेषताएं, 2018 संस्करण

UNWTO Highlights Confirm Another Record Year in 2017

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वर्ष 2017 में सकल अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 1323 मिलियन था।
(ii) वर्ष 2017 में भारत में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 15.54 मिलियन था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों
(d) न तो (i) और न ही (ii)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 अगस्त, 2018 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा ‘पर्यटन विशेषताएं, 2018 संस्करण’ रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में सकल अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 1323 मिलियन था, जो कि वर्ष 2016 की तुलना में 84 मिलियन अधिक है।
  • वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन में 6.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई जो कि वर्ष 2009 के वैश्विक आर्थिक संकट के पश्चात उच्चतम वृद्धि है।
  • वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति 4.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1340 बिलियन डॉलर थी।
  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से कुल निर्यात 1.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जो कि विश्व के निर्यात का 7 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2017 में सकल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आगमन में यूरोप का हिस्सा 51 प्रतिशत, एशिया एवं प्रशांत का 24 प्रतिशत, अमेरिका का 16 प्रतिशत, अफ्रीका का 5 प्रतिशत और मध्य पूर्व का 4 प्रतिशत हिस्सा है।
  • इस अवधि में सकल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति में यूरोप का हिस्सा 39 प्रतिशत, एशिया एवं प्रशांत का 29 प्रतिशत, अमेरिका का 24 प्रतिशत, मध्य पूर्व का 5 प्रतिशत और अफ्रीका का 3 प्रतिशत हिस्सा था।
  • वर्ष 2017 में यूरोप में 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 671 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ जिससे 519 बिलियन डॉलर (8% की वृद्धि) की पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • एशिया एवं प्रशांत में 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 323 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ जिससे 390 बिलियन डॉलर (3% वृद्धि) की पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • अमेरिका में 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 209 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ जिससे 326 बिलियन डॉलर (1% वृद्धि) की पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • अफ्रीका में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 63 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ जिससे 37 बिलियन डॉलर (8% वृद्धि) की पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • मध्य पूर्व में 5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 58 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आगमन हुआ जिससे 68 बिलियन डॉलर (13% वृद्धि) की पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • वर्ष 2017 में यूरोप के उप क्षेत्रों नामतः उत्तरी यूरोप में 78 मिलियन, पश्चिमी यूरोप में 193 मिलियन, मध्य/पूर्वी यूरोप में 134 मिलियन और दक्षिणी/भूमध्यसागरीय यूरोप में 266 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ।
  • एशिया एवं प्रशांत के उपक्षेत्रों नामतः उत्तर-पूर्व एशिया में 160 मिलियन, दक्षिण-पूर्व एशिया में 120 मिलियन, ओशीनिया में 17 मिलियन और दक्षिण एशिया में 27 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ।
  • अमेरिका के उपक्षेत्रों में नामतः उत्तर अमेरिका में 135 मिलियन, कैरीबिया में 26 मिलियन, मध्य अमेरिका में 11 मिलियन और दक्षिण अमेरिका में 37 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ।
  • अफ्रीका के उपक्षेत्रों नामतः उत्तर अफ्रीका में 22 मिलियन और उप-सहारा अफ्रीका में 41 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन हुआ।
  • वर्ष 2017 में विकसित अर्थव्यवस्थाओं में 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 726 मिलियन और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं 8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 597 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटक का आगमन हुआ।
  • वर्ष 2017 में विकसित अर्थव्यवस्थाओं को 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 870 बिलियन डॉलर और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 470 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति के संदर्भ में यूरोप के उपक्षेत्रों नामतः उत्तरी यूरोप को 90 बिलियन डॉलर, पश्चिमी यूरोप को 170 बिलियन डॉलर, मध्य/पूर्वी यूरोप को 60 बिलियन डॉलर और दक्षिणी/भूमध्य सागरीय यूरोप को 199 बिलियन की प्राप्ति हुई।
  • एशिया एवं प्रशांत के उपक्षेत्रों नामतः उत्तर-पूर्व एशिया को 162 बिलियन डॉलर, दक्षिण-पूर्व एशिया को 131 बिलियन डॉलर, ओशीनिया को 57 बिलियन डॉलर और दक्षिण एशिया को 40 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • अमेरिका के उपक्षेत्रों नामतः उत्तर अमेरिका को 252 बिलियन डॉलर, कैरेबियना को 32 बिलियन डॉलर, मध्य अमेरिका को 13 बिलियन डॉलर और दक्षिण अमेरिका को 29 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • अफ्रीका के उपक्षेत्रों नामतः उत्तर अफ्रीका को 10 बिलियन डॉलर और उप-सहारा अफ्रीका को 27 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति हुई।
  • वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन में 86.9 मिलियन के साथ फ्रांस को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि स्पेन (81.8 मिलियन) और संयुक्त राज्य अमेरिका (75.9 मिलियन) का क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान है।
  • इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन में शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश क्रमशः चीन (60.7 मिलियन), इटली (58.3 मिलियन), मेक्सिको (39.3 मिलियन), यूनाइटेड किंगडम (37.7 मिलियन), तुर्की (37.6 मिलियन), जर्मनी (37.5 मिलियन) और थाईलैंड (35.4 मिलियन) है/हैं।
  • वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पयर्टन प्राप्ति के संदर्भ में 210.7 बिलियन डॉलर के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि स्पेन (68 बिलियन डॉलर) और फ्रांस (60.7 बिलियन डॉलर) का क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान था।
  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति के संदर्भ में शीर्ष 10 में शामिल अन्य देश क्रमशः थाईलैंड (57.5 बिलियन डॉलर), यूनाइटेड किंगडम (51.2 बिलियन डॉलर), इटली (44.2 बिलियन डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (41.7 बिलियन डॉलर), जर्मनी (39.8 बिलियन डॉलर), मकाओ (चीन) (35.6 बिलियन डॉलर) और जापान (34.1 बिलियन डॉलर) हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में भारत में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 15.54 मिलियन था, जबकि 2016 में 14.57 मिलियन था।
  • वर्ष 2017 में भारत की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्राप्ति 27.36 बिलियन डॉलर थी, जबकि 2016 में 22.42 बिलियन डॉलर थी।

[एन. ओझा ]

संबंधित लिंक…
http://www2.unwto.org/press-release/2018-08-27/unwto-highlights-confirm-another-record-year-2017
https://www.e-unwto.org/doi/pdf/10.18111/9789284419876