हिंगोली

hingoli

प्रश्न-8 सितंबर, 2016 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिका के बाहर प्रथम ‘लिगो’ प्रयोगशाला के लिए हिंगोली जिले को चुना गया है। यह किस राज्य में स्थित है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) तेलंगाना
(c) महाराष्ट्र
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 सितंबर, 2016 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुत्वाकर्षण तरंगों पर अनुसंधान के लिए ‘लिगो’ प्रयोगशाला हेतु महाराष्ट्र के हिंगोली जिले का औंध नामक स्थान को चुना गया है।
  • यह अमेरिका के बाहर प्रथम ‘लिगो’ (LIGO: Laser Interferometer Gravitational-wave Observatory) प्रयोगशाला होगी।
  • जबकि अन्य लिगो प्रयोगशालाएं अमेरिका में वाशिंगटन के हैनफोर्ड और लुइसियाना के लिविंगस्टन में स्थित है।
  • ज्ञातव्य है कि 17 फरवरी, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु ऊर्जा तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ‘लिगो-भारत परियोजना’ नामक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी।
  • इससे भारतीय छात्रों और युवा वैज्ञानिकों को ज्ञान के नये क्षेत्रों को तलाशने की प्रेरणा मिलेगी और देश में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र को और प्रोत्साहन मिलेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/sci-tech/first-ligo-lab-outside-us-to-come-up-in-maharashtras-hingoli/article9085796.ece