हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर

Harward Humanitarian Of The Year Award 2015

प्रश्न-वर्ष 2015 के ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए किसे चुना गया?
(a) बान की मून

(b) मलाला युसुफजई
(c) कैलाश सत्यार्थी
(d) कोफी अन्नान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 अक्टूबर, 2015 को वर्ष 2015 का ‘हार्वर्ड ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी।
  • उन्हें यह पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 16 अक्टूबर को प्रदान किया गया।
  • हार्वर्ड फाउन्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों के द्वारा हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है और उसे ऊंचा उठाने के लिए हमें प्रेरित किया है।
  • यह पुरस्कार वर्ष 1984 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून को प्रदान किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2013 में यह पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी के साथ वर्ष 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाली पाकिस्तान के बच्चों के लिए शैक्षणिक अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://news.harvard.edu/gazette/harvard-events/events-calendar/#/?i=2
http://www.thehindu.com/news/satyarthi-gets-harvard-humanitarian-of-the-year-award/article7773292.ece