हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, 2020

Hungarian Grand Prix 2020

प्रश्न-19 जुलाई, 2020 को संपन्न हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, 2020 फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब किसने जीता?
(a) मैक्स वर्सटाप्पेन
(b) लुईस हैमिल्टन
(c) वाल्टेरी बोट्टास
(d) डेनियल रिकियार्डो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17-19 जुलाई, 2020 के मध्य फॉर्मूला 1 सत्र, 2020 की तीसरी रेस (10वीं) हंगेरियन ग्रैंड प्रिक्स, 2020 मोग्योरोद, हंगरी, में संपन्न हुई।
  • यह रेस मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन ने जीत ली।
  • हैमिल्टन ने लगातार तीसरी बार और कुल आठवीं बार यह रेस जीती है।
  • हैमिल्टन ने एक ट्रैक पर सर्वाधिक रेस जीतने के जर्मनी के माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
  • शूमाकर ने वर्ष 2006 में आठवीं बार फ्रांसीसी ग्रैंड प्रिक्स जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।
  • हैमिल्टन की यह इस सत्र की दूसरी और कॅरियर की 86वीं जीत है।
  • इस रेस में रेड बुल टीम के नीदरलैंड के चालक मैक्स वर्सटाप्पेन दूसरे स्थान पर रहे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2020/Hungary.html

https://www.formula1.com/en/latest/article.the-winners-and-losers-of-the-2020-hungarian-grand-prix.1R2lAWLEmIYr8jyFKh4dXM.html