स्वानसी विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय डायलन थॉमस पुरस्कार, 2019

प्रश्न-25 मई, 2019 को किसे अंतरराष्ट्रीय डायलन थॉमस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) अरविंद अडिगा
(b) गाई गुनारत्ने
(c) अमिताव घोष
(d) सुनीता व्यास
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2019 में ब्रिटिश श्रीलंकाई मानवाधिकार डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता एवं नवोदित उपन्यासकार गाई गुनारत्ने (Guy Gunaratne) को वर्ष 2019 के प्रतिष्ठित स्वानसी विश्वविद्यालय ‘अंतरराष्ट्रीय डायलन थॉमस पुरस्कार’ (Swansea University International Dylan Thomas Prize) से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके नवोदित उपन्यास ‘इन अवर मैड एंड फ्यूरियस सिटी’ (In Our Mad and Furious City) के लिए प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार युवा लेखकों के लिए विश्व का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।
  • 30,000 यूरो का यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा में सर्वश्रेष्ठ प्रकाशित साहित्यिक रचना के लिए दिया जाता है।
  • जो 39 वर्ष या उससे कम आयु के लेखक द्वारा लिखा जाता है।
  • यह पुरस्कार युवा लेखकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/uk-wales-48306782
https://dailytimes.com.pk/396784/guy-gunaratne-wins-dylan-thomas-prize-for-debut-novel/
https://www.theguardian.com/books/2019/may/16/guy-gunaratne-wins-dylan-thomas-prize-in-our-mad-and-furious-city