स्वस्थ जीवन शैली साइकिल यात्रा

प्रश्न-हाल ही में स्वस्थ जीवन शैली साइकिल यात्रा का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
(a) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(b) युवा मामले और खेल मंत्रालय
(c) पर्यटन मंत्रालय
(d) नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 फरवरी, 2018 को केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में स्वस्थ जीवन शैली साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम नेशनल मेडिकोस ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित किया गया है।
  • इस यात्रा का उद्देश्य प्रकृति और स्वास्थ्य के अनुकूल जीवन शैली को अपनाने को बढ़ावा देना है।
    इस साइकिल यात्रा में नई दिल्ली से सोनीपत, हरियाणा तक का सफर तय किया गया।

संबंधित लिंक
http://khabarsamay.com/lifestyle/healthy-lifestyle-humanitys-basic-premise-choubey/