स्वर्ण जयंती फेलोशिप 2018-19

प्रश्न-2 जनवरी, 2020 को 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फेलोशिप दी गई। यह फेलोशिप किस क्षेत्र में बुनियादी अनुसंधान को आगे बढ़ाने में विशेष सहायता प्रदान की जाती है?
(a) कृषि क्षेत्र
(b) पर्यावरण क्षेत्र
(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र
(d) शिक्षा क्षेत्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 जनवरी, 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप दी गई।
  • यह फेलोशिप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बुनियादी अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि यह योजना भारत सरकार की ओर से देश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई थी।
  • फेलोशिप और शोध के लिए चुने गए वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शोध कार्यों के लिए 25000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय मदद दी जाती है।
  • इसके अलावा, वैज्ञानिकों को उनके वेतन के अतिरिक्त 5 वर्षों क लिए 5 लाख रुपये का शोध अनुदान भी दिया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1598485
https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/iit-madras-scientist-wins-swarna-jayanti-fellowship/article30460008.ece
https://www.ibef.org/news/14-scientists-awarded-swarna-jayanti-fellowships-for-201819