सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण

Sardar Patel statue unveiled

प्रश्न-3 जनवरी, 2020 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह सरदार पटेल की विश्व में दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है।
(b) यह प्रतिमा कांस्य निर्मित है
(c) इस प्रतिमा की ऊंचाई 60 फीट है।
(d) इस प्रतिमा की डिजाइन राम वी. सुतार ने किया है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी, 2020 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 50 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
  • यह सरदार पटेल की विश्व में दूसरी सबसे ऊंत्री प्रतिमा है।
  • यह प्रतिमा कांस्य निर्मित है।
  • इस प्रतिमा की डिजाइन पद्मभूषण राम वी. सुतार द्वारा ने किया है।
  • राम वी. सुतार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी डिजाइन किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/guj-50-foot-tall-sardar-patel-statue-unveiled-in-ahmedabad-120010301320_1.html
https://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/gujarat-50-foot-tall-sardar-patel-statue-unveiled-in-ahmedabad/articleshow/73089513.cms
https://www.deshgujarat.com/2020/01/02/worlds-second-tallest-statue-of-sardar-patel-to-be-unveiled-in-ahmedabad-tomorrow/