स्लिनेस्क-2019

SLINEX 2019
प्रश्न-7-12 सितंबर, 2019 के मध्य 7वां भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स-2019’ कहां आयोजित हुआ?
(a) त्रिकोमली
(b) कोच्चि
(c) विशाखापत्तनम
(d) गोवा एवं बंगाल की खाड़ी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
    null
  • 7-12 सितंबर, 2019 के मध्य 7वां भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स’ (SLINEX)-2019 विशाखापत्तनम एवं बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ।
  • यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया।

(i) बंदरगाह चरण (Harbour Phase) 7-9 सितंबर, 2019 के मध्य विशाखापत्तनम में।

(ii) समुद्री चरण (Sea Phase)-10-12 सितंबर, 2019 के मध्य बंगाल की खाड़ी में।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य व्यापक समुद्री बातचीत द्वारा दोनों देशों के मध्य संबंधों को मजबूत करना।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में भारत की ओर से आईएनएस ‘खुखरी’ और ‘सुमेधा’ ने भाग लिया।
  • जबकि श्रीलंका की ओर से श्रीलंकाई नौसैन्य जहाज ‘सिंधुराला’ (Sindhurala) और सुरानीमाला (Suranimala) ने भाग लिया।
  • गतवर्ष यह अभ्यास त्रिकोमली, श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि भारत तथा श्रीलंका के मध्य इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Indo-Lanka-maritime-fleet-exercise—SLINEX-2019-to-be-held-from-tomorrow&id=371156

https://www.business-standard.com/article/news-ani/bilateral-exercise-slinex-19-between-india-sri-lanka-commences-119091000575_1.html

https://www.aninews.in/news/world/asia/slinex-2019-2-sri-lankan-naval-ships-arrive-in-visakhapatnam20190908070701/