सौरमंडल के बाहर 44 नए ग्रहों की खोज

प्रश्न-हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर नए ग्रहों की खोज की है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) रूस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • जापान के टोकियो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने नासा के केपलर और यूरोपीय स्पेस एजेंसी के गाया स्पेस टेलीस्कोप (Gaia Space Telescopes) की मदद से सौर मंडल के बाहर 44 नए ग्रहों (Exoplanet) की खोज की है।
  • इन सभी ग्रहों को एक साथ खोजा गया है जिसमें से 16 ग्रह पृथ्वी और एक ग्रह शुक्र के आकार का है।
  • इन ग्रहों के सौर मंडल की संरचना एवं विकास के साथ एक्सोप्लेनेट (Exoplanet) के वातावरण और वहां जीवन की संभावनाओं के संकेतों का भी विश्लेषण किया जा सकता है।

संबंधित लिंक…
https://www.businessline.global/nasas-kepler-and-esas-gaia-space-telescopes-discover-44-new-exoplanets/
https://www.indiatoday.in/fyi/story/44-new-exoplanets-discovered-nasa-kepler-esa-gaia-telescopes-1309066-2018-08-08