सेना में महिला जवानों की भर्ती

Army to induct 800 women into military police

प्रश्न-हाल ही में सेना ने महिला जवानों की सेना पुलिस कोर में भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इस प्रस्ताव के तहत लगभग कितनी महिला जवानों की भर्ती की जाएगी?
(a) 500
(b) 700
(c) 800
(d) 1500
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 सितंबर, 2017 को सेना ने महिला जवानों को सेना पुलिस कोर में भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
  • इस प्रस्ताव के तहत लगभग 800 महिला जवानों की भर्ती होगी।
  • इसके लिए प्रतिवर्ष 52 महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
  • यह पहली बार है जब थल सेना में उनकी भर्ती की जाएगी।
  • महिलाओं की सेना में बतौर जवान भर्ती का मामला काफी समय से लंबित था।
  • इन महिला जवानों को सेना पुलिस कोर के बंगलुरू स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि सेना ने वर्ष 1992 में महिलाओं को अधिकारी के रूप में कमीशन दिया था।
  • यह सेना के प्रशासनिक, विधि, शैक्षणिक और इंजीनियरिंग आदि विभागों में गैर लड़ाकू भूमिका में काम कर रही है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/army-to-induct-800-women-into-military-police/article19646140.ece
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/inducting-women-in-military-police-shows-wider-acceptance-experts/articleshow/60429485.cms
http://www.news18.com/news/india/nirmala-sitharamans-first-big-move-military-police-opens-lower-ranks-for-women-1513155.html
http://www.ndtv.com/india-news/army-finalises-plan-to-induct-800-women-in-military-police-1747944