सूचना समेकन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR) का उद्घाटन

प्रश्न-22 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूचना समेकन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR) का उद्घाटन कहां किया?
(a) नई दिल्ली
(b) विशाखापत्तनम
(c) गुरुग्राम
(d) बंगलुरू
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूचना प्रबंधन और विश्लेषण  केंद्र  (IMAC),  गुरुग्राम (हरियाणा) में सूचना समेकन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (IFC-IOR) का शुभारंभ किया।
  • सूचना समेकन केंद्र-हिद महासागर क्षेत्र की स्थापना का उद्देश्य साझीदार देशों के लिए वैश्विक संसाधनों को सुरक्षित रखने तथा इसे लोकतांत्रिक रूप से सभी के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना है।
  • आईएफसी-आईओआर एक सहयोगी निर्माण होगा, जो भागीदार देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए साथ मिलकर कार्य करेगा।
  • गौरतलब है कि हिंद महासागर क्षेत्र विश्व व्यापार और कई देशों की आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
  • क्योंकि विश्व के 75 प्रतिशत अधिक समुद्री व्यापार और 50 प्रतिशत वैश्विक तेल खपत हिंद महासागर क्षेत्र से होकर गुजरता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/ior-to-get-information-fusion-centre/article25483689.ece