सुकेती जीवाश्म पार्क

प्रश्न-प्रश्न में सुकेती जीवाश्म पार्क के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 12 अप्रैल, 2018 को हिमाचल सरकार ने इस पार्क को पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किए जाने की घोषणा की।
(b) यह पार्क सिरमौर जिले के सुकेती गांव में स्थित है।
(c) राज्य सरकार इस पार्क को केंद्र सरकार की सहायता से विकसित करेगी।
(d) यह एशिया का पहला जीवाश्म पार्क है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2018 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के सुकेती गांव में स्थित सुकेती जीवाश्म पार्क (शिवालिक जीवाश्म पार्क) को पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किए जाने की घोषणा की।
  • राज्य सरकार इस पार्क को एशियन विकास बैंक की सहायता से विकसित करेगी।
  • यह पार्क प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के प्रयासों के फलस्वरूप स्थापित किया गया था।
  • यह एशिया का पहला जीवाश्म पार्क है।
  • यह शिवालिक पर्वत शृंखला में स्थित है।
  • यह जीवाश्म पार्क मेरूदंडधारी प्राणियों के जीवाश्मों के संग्रहालय के रूप में प्रसिद्ध हैं।
  • यह विश्व में अपनी तरह का तीसरा और एशिया में पहला मेरूदंडधारी जीवाश्म पार्क भी है।
  • इस जीवाश्म पार्क को भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किया गया था।
  • यह पार्क मार्कण्डेय नदी के तट पर स्थित है।

संबंधित लिंक
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=2&ID=11745
http://www.abhivyakti-hindi.org/prakriti/2006/suketi.htm