सीईईडब्ल्यू नवीकरणीय ऊर्जा वार्ता, 2018

प्रश्न-28-29 जून, 2018 के मध्य ‘सीईईडब्ल्यू नवीकरणीय ऊर्जा वार्ता, 2018’ कहां संपन्न हुई?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) जयपुर
(d) हैदराबाद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28-29 जून, 2018 के मध्य ‘सीईईडब्ल्यू नवीकरणीय ऊर्जा वार्ता, 2018’ (CEEW Renewable Energy Dialogue, 2018) नई दिल्ली में संपन्न हुई।
  • इस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक अपने कुल ऊर्जा उत्पादन का 40 प्रतिशत अजैविक ऊर्जा स्रोत से हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक 20 गीगावॉट सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया था।
  • इसे 4 वर्ष पहले ही वर्ष 2018 में हासिल कर लिया गया है।
  • अब वर्ष 2022 तक 100 गीगावॉट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • इस वार्ता का आयोजन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA), अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, शक्ति सतत ऊर्जा फाउंडेशन और आरईएन 21 के सहयोग ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (CEEW) ने किया था।
  • बाजार निर्माण और बाजार के रूझान, वार्ता के इस संस्करण के प्रमुख विषय थे।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=73000
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180290