सियोल शांति पुरस्कार, 2018

प्रश्न-24 अक्टूबर, 2018 को किसे वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a)  कैलाश सत्यार्थी
(b) नरेंद्र मोदी
(c)  ब्लादिमीर पुतिन
(d) शी जिनपिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2018 को सियोल शांति पुरस्कार समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक विकास को गति देकर भारत में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने तथा भ्रष्टाचार निरोधक उपायों और सामाजिक, एकता के प्रयासों के जरिए देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रदान किया जाएगा।




  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति होंगे।
  • यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले 14वें व्यक्ति होंगे।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1990 में दक्षिण कोरिया में 24वें ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में की गई थी।




  • यह पुरस्कार मानवता के कल्याण और विश्व शांति के लिए योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रत्येक दो वर्ष में एक बार दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के पिछले विजेताओं में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और डॉक्टर्स विदाउट बॉडर्स तथा ऑसफैम जैसी प्रसिद्ध हस्तियों सहित अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1550503