आइएनएस तरंगिनी (Trarangini) की विश्व भ्रमण के बाद वापसी

प्रश्ननिम्नलिखित कथनों में से सही कथन/कथनों का चुनाव करें

  1. लोकायन 18समुद्री यात्रा का प्रारंभ आईएनएस तरंगिनी जहाज द्वारा कोच्चि से प्रारंभ हुआ।
  2. इस यात्रा के दौरान कुल 210 दिन का समय लगा।
  3. आईएनएस तरंगिनी के यात्रा में 13 देशों के 15 बंदरगाह पड़े।

(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 1 एवं 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 30 अक्टूबर, 2018 को भारतीय नौसेना का नौका प्रशिक्षण जहाज कोच्चि स्थित आईएनएस तरंगिनी पूरे विश्व की समुद्री यात्रा के बाद वापस लौटा।
  • ‘लोकायन 18’ नामक इस समुद्री यात्रा को कोच्चि से 10 अप्रैल, 2018 को रवाना किया गया था।
  • इस समुद्री यात्रा के दौरान आईएनएस व तरंगिनी द्वारा 13 देशों के 15 बंदरगाहों पर भारत की विविधता युक्त संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।




  • आईएनएस तरंगिनी जहाज ने स्वदेश वापसी से पूर्व अरब सागर, लाल सागर, स्वेज नहर, भूमध्य सागर, जिब्राल्टर की खाड़ी, उत्तरी अटलांटिक महासागर, बिस्के की खाड़ी, इंग्लिश चैनल होते हुए नॉर्वे तक का सफर तय किया।
  • इस जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस के बोर्डेक्स में आयोजित ‘थ्री फेस्टिवल टॉल शिप्स रेगट्टा’ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया एवं ‘टॉल शिप्स रेसेस यूरोप 2018’ में भाग लिया।
  • आईएनएस तरंगिनी तीन मस्तूल (तल) वाला जहाज है, जिस पर 20 नौकाओं का वहन किया जा सकता है। आईएनएस तरंगिनी भारतीय नौसेना की प्रथम नौका प्रशिक्षण जहाज है, जिसका जलावतरण 11 नवंबर, 1997 को किया गया था।




  • 21 वर्षों की यात्रा में आईएनएस तरंगिनी ने अब तक दुनिया भर के महासागारों में 2,20,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की है।
  • कमांडर राहुल मेहता के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हुई।

अनुज कुमार तिवारी

संबंधित लिंक…
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1551235